फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूटपाट की, घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार

Mon, 09 Jun 2025 09:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूटपाट की। इसके बाद उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने युवक को बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसका पैसा, मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया। उसके बाद घायल अवस्था में बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में फेंककर भाग गए। वह किसी तरह एक ढाबे में पहुंचा। वहां पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जीत कुमार ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करही खास गांव के रहने वाले हैं। वह मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया है। यह सुनकर वह फ्लाइट लेकर मुंबई से लखनऊ पहुंचे।

अमौसी एयरपोर्ट पर उतरकर चारबाग पहुंचे। वहां पर जीत को सिद्धार्थनगर के लिए कोई बस नहीं मिली। इस बीच एक सफेद कार में सवार व्यक्ति ने कहा कि वह बस्ती जा रहा है। 400 रुपये में लेगा और उसे छोड़ देगा। इस पर वह कार में सवार हो गए। उसमें पहले से तीन लोग बैठे थे। 
विज्ञापन


लखनऊ से निकलते ही कार सवार चारों लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे 32 हजार रुपये, दो मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद बारांबकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के माती के पास फेंककर चले गए। वह किसी तरह सफेदाबाद स्थित एक ढाबे पर पहुंचा। वहां पर पूरी बात बताई। फिर पुलिस को बुलाया गया।  

शहर कोतवाल आरके राम ने बताया कि युवक को खाना वगैरह खिलाने के बाद पूरी जानकारी की गई है। केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच और अन्य टीमें लखनऊ पुलिस से समन्वय बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें