फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधी रात मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार

Tue, 05 Mar 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में उन्नाव के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश पर हरदोई, कन्नौज व बाराबंकी में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जैदपुर-हैदरगढ़ लिंक मार्ग पर दो बदमाश बाइक से आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस दौरान दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला।


घायल बदमाश की पहचान उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी करन कुमार के रूप में हुई है। उसने अपने साथी का नाम रवि बताया है। पुलिस ने करन के पास से 32,000 रुपये, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। करन शहर कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों में फरार चल रहा था। घायल बदमाश को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें