फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल डूबी

Sat, 09 Dec 2017 11:08 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज में बुढनापुर माइनर कटने के बाद खेतों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढनापुर माइनर नहर की पटरी कटने से 50 बीघा फसल गेहूं व सरसों की फसल डूब गई। किसानों की सूचना के बाद भी मौके पर नहर बांधने लिए कोई सिंचाई कर्मी नहीं पहुंचा। सिल्ट सफाई में धांधली के कारण पानी छूटते ही पटरी बहने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को ककरी गांव के निकट बुढनापुर नहर पटरी कटने से नहर का पानी व सिल्ट सीधा खेतों में पहुंचने लगी। सुबह किसानों को जानकारी होने तक खेतों में पानी भरने से करीब पचास बीघा गेंहू व सरसों की फसल पानी में डूब गई।

त्रिवेदीगंज, जवाहरगंज व पखरपुर गांव के निवासी बबलू शुक्ला, रामसागर, इसराइल, बरकत अली, इसरार आदि किसानों की फसल पानी में डूब गई। इन लोगो ने कहा ढाई किमी माइनर में सिल्ट सफाई त्रिवेदीगंज तक एक किमी में ही कराई गई है।
विज्ञापन


सिल्ट सफाई नहीं होने से पानी छोड़े जाने पर पानी आगे नहीं बढ़ सका और क्षतिग्रस्त पटरी कट गई। शनिवार सुबह नहर में खांदी होने की सूचना ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को दी लेकिन कोई अधिकारी मौके तक नहीं पहुंचा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गगन शुक्ला ने कहा पटरी कटने की सूचना पर नहर के हेड से पानी रोक दिया गया है। मजदूर भेजकर पटरी निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें