फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का सीएचसी पर छापा, गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने शुक्रवार को सीएचसी मथुरानगर पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें दो डॉक्टर और तीन कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। परिसर में जगह-जगह गंदगी व अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई। मौके से ही सीएमओ को फोन मिलाकर अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी मथुरानगर में छापा मारा। जांच के दौरान यहां पर तैनात डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. संविदा पांडेय, डेंटल हाईजिनस्ट तुहीन गुप्ता, एलटी अजय कुमार और रामानंद बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मौके पर पर सिर्फ फार्मासिस्ट अपूर्व चतुर्वेदी, आरपी सिंह और मनोज वर्मा ही मौजूद मिले।
जानकारी पर बताया कि अधीक्षक डॉ. संजय पांडेय आकस्मिक अवकाश पर हैं। राज्यमंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर, दवा भंडारण कक्ष, ब्लड जांच, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देख कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने मौके से ही सीएमओ को फोन मिलाकर डॉक्टरों और कर्मचारियों के गायब रहने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया गया है।
ब्लॉक में नहीं मिला कोई कर्मचारी
राज्यमंत्री को ब्लॉक में एक भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। जानकारी मिली कि आज देवा मेले का अवकाश है। राज्यमंत्री ने बीडीओ रवि शंकर पांडेय को कॉल कर निर्देशित किया कि छुट्टी के दिन भी अधिकारी कर्मचारी अपने आवास पर निवास करें। इस दौरान राज्यमंत्री ब्लॉक में व्याप्त गंदगी से नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें