फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रभारी मंत्री करेंगे 100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

Mon, 20 Nov 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। 22 नवंबर को जिले के प्रभारी/लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात देंगे। यहां वह 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनमें दरियाबाद में बनने वाला रेलवे उपरिगामी सेतु भी शामिल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निर्धारण किया।
विज्ञापन


दरियाबाद-रामसनेहीघाट मार्ग पर मथुरानगर के पास रेलवे लाइन पर उपरिगामी सेतु निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। एक किमी. से अधिक लंबे उपरिगामी सेतु के निर्माण में करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल का शिलान्यास 22 नवंबर को प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे। इसी के साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से निर्मित 20 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा करीब 10 करोड़ के अन्य कार्यों का शिलान्यास होगा।

कार्यक्रम को लेकर रविवार को राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम अरुण सिंह, पीडी मनीष कुमार, एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ जटाशंकर समेत तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ गल्ला स्टोर सहित कई जगह देखीं। आखिर में जेठौती राजपूतान में कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के बाशिंदों को तमाम सहूलियतें मिलेंगी। राज्यमंत्री ने बताया कि तैयारियों को लेकर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें