फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेकअप आर्टिस्ट की बढ़ी मांग, ब्यूटी पार्लरों की बुकिंग फुल

Mon, 20 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी शहर ​स्थित घर में दुल्हन का मेकअप करतीं व सिंधू वर्मा।  -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग के इस खास मौसम में विवाह की तैयारियों का जोश देखने लायक है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर परिवार का हर सदस्य अपनी खास और यादगार उपस्थिति के लिए सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बार मेकअप आर्टिस्ट की मांग इतनी बढ़ गई है कि शहर के सभी प्रमुख ब्यूटी पार्लरों की बुकिंग महीनों पहले ही फुल हो चुकी है। बुकिंग न हो पाने के कारण कई लोगों को लखनऊ और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ रहा है।

मेकअप आर्टिस्ट रजनी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया का बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। दुल्हनें रील्स और वीडियो देखकर कोरियन मेकअप और आधुनिक हेयरस्टाइल की मांग कर रही हैं। शादी में सजने-संवरने का खर्च अब केवल दुल्हन तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे परिवार पर असर डाल रहा है। घर जाकर मेकअप करने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। इससे ब्यूटी पार्लरों का कारोबार उछाल पर है।
विज्ञापन



आधुनिक मेकअप का बढ़ा क्रेज
बड़ेल स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका सिंधू वर्मा ने बताया कि अब दुल्हनें पारंपरिक मेकअप के बजाय हाई-डेफिनिशन (एचडी) और एयरब्रश मेकअप जैसे आधुनिक विकल्पों को प्राथमिकता दे रही हैं। यह मेकअप तकनीक न केवल लंबे समय तक टिकाऊ होती है बल्कि तस्वीरों में भी बेहद आकर्षक दिखती है।



परिवार के लिए भी खास तैयारियां
सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी खुद को संवारने में पीछे नहीं हैं। स्किन ट्रीटमेंट, हेयर स्पा, नेल आर्ट और पैडीक्योर जैसी सेवाओं की डिमांड आसमान छू रही है। इन सेवाओं के लिए लोग अपनी सुविधानुसार समय पर बुकिंग कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें