फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परमिशन खत्म होने के बाद भी खनन, पोकलैंड और जेसीबी सीज

Mon, 29 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
माती। गदिया गांव में रेलवे की अनुमति से 42 बीघा तालाब में परमिशन खत्म होने के बाद भी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे की ओर से दी गई अनुमति 15 जून 2026 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद ठेकेदार रात में चोरी-छिपे तालाब की मिट्टी की खोदाई करवा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार देर रात खनन अधिकारी अनंत सिंह और नायब तहसीलदार अभिषेक ने खनन स्थल पर छापेमारी की।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी मशीन से खोदाई होती मिली। अधिकारियों ने दोनों मशीनों को तत्काल सीज कर दिया। खनन अधिकारी अनंत सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से खनन संबंधी वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि यदि वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें