कोटवाधाम। बदोसराय कोतवाली के मदारपुर गांव में श्मशान की जमीन पर मजार का निर्माण कार्य प्रशासन ने रोकवा दिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसारए मजार का निर्माण रामलीला मैदान के पास खाली पड़ी जमीन पर हो रहा था। जिसे श्मशान के नाम होना बताया जा रहा है। मजार बनाने के लिए कुछ लोग पिलर खड़े कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को रोक दिया। शिकायतकर्ता नंदलाल ने बताया कि यह जमीन हिंदू श्मशान भूमि के नाम दर्ज है।
पुलिस ने मौलाना मोहम्मद अहमद रजा, नूर मोहम्मद, मुनीर, मोहम्मद और आलम को हिरासत में लिया। रामनगर की सीओ गरिमा पंत और बदोसराय कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने मौके का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुरानी मजार पर दीवार बनाई जा रही थी। पांच लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।