फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और क्रीम के आठ नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से दूध और क्रीम के आठ नमूने भरकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत के मुताबिक दूध विक्रेताओं के खिलाफ सोमवार को चलाए गए अभियान में देवा के मलिका सौर निवासी अंकित यादव से देवा नहर पुल पर दूध का नमूना भरा। टंडवापुल के पास से बेहडा निवासी अनीश वर्मा, देवा नहर पुल पर महराजगंज बिसवां निवासी उमेश कुमार व पूरे राम बख्श निवासी रंजीत कुमार से दूध का नमूना भरा गया। इसके अलावा टंडवा पुल फतेहपुर से दुलारपुरवा निवासी सुरेश यादव, कुर्सी रोड से सरसवां निवासी अखिलेश और टंडवा पुल से सुरेश निवासी महोलिया से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड से मोहम्मद इस्लाम से मिल्क क्रीम का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें