सूरतगंज (बाराबंकी)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का कहना है कि मृतक विक्षिप्त था इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गागेंमऊ निवासी मोहम्मद रफीक (56) का शव शनिवार की भोर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर लगे आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता पाया गया। इसी बीच गांव के लोगों ने रफीक का शव देखा तो घटना की सूचना रफीक के परिवारीजनों को दी।
गांव में यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंचे एसएसआई अजेंद्र प्रताप सिंह व हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एसएसआई ने बताया कि घर में कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद डिप्रेशन में आकर अधेड़ ने आत्महत्या कर ली है, घर वालों से पूछताछ की जा रही हैं।