त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे पंडितपुरवा गांव निवासी विजय पांडेय (50) दहिला डेरी पर दूध देकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे।
तभी बालिका महाविद्यालय के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की तेज टक्कर से साइकिल सहित हवा में कई फीट ऊपर उछल कर अधेड़ नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन का पता लगाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को ई-रिक्शा से आलू लेकर जा रहे त्रिवेदीगंजगंज के शुएब जवाहर नवोदय मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।