फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रूटनी से बाद दो मेधावियों का मेरिट सूची में बदला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम अंक मिलने से निराश हुए छात्रों को आखिरकार इंसाफ मिला। उन्होंने विज्ञान विषय की स्क्रूटनी कराई तो उनके बढ़े हुए अंकों ने प्रदेश की मेरिट सूची को भी प्रभावित किया। हालांकि अभी इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी कुछ कहने से बचते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के छात्र संस्कार तिवारी व हर्षमोहन सिंह ने वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद संस्कार को मिले 560 अंक के आधार पर उसे प्रदेश की मेरिट सूची में तेरहवां तथा छात्र हर्षमोहन सिंह को मिले 556 अंक के साथ सत्रहवां स्थान प्राप्त हुआ था। मगर, विज्ञान विषय में उम्मीद से कम अंक मिलने को लेकर दोनों छात्र खुश नहीं थे।
उन्हें विज्ञान विषय में उम्मीद से कम अंक मिलने की पीड़ा सताए जा रही थी। ऐसे में इन दोनों विद्यार्थियों ने शिक्षकों से बात कर स्क्रूटनी कराई। इसके बाद विज्ञान विषय में ही तीन अंक बढ़ने के बाद 563 अंक के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में संस्कार 10वें तथा पांच अंक और मिलने से हर्षमोहन सिंह 12वें स्थान पर पहुंच गए। बोर्ड से जब बच्चों को अंक बढ़ने की सूचना मिली तो वह काफी खुश थे।
विज्ञापन

स्क्रूटनी में बच्चों के अंक बढ़ने से प्रदेश की मेरिट सूची प्रभावित होगी। यह कहना तो ठीक है। मगर, पूरे प्रदेश के बच्चों के आधार पर नई मेरिट सूची बोर्ड स्तर से जारी होगी। मेरिट सूची के आधार पर मेधावियों को जो लाभ मिलते हैं, वह इनको भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें