फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से दो की मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:30 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से बढ़ी शीतलहर से दो लोगों की मौत हो गई। वही पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन से लोग घरों में दुबके रहे। अब तक का सबसे ठंड दिन बुधवार रहा। पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे सूर्यदेव के दर्शन तो हुए पर गलन बरकरार रही। सरकारी दफ्तरों में ठंड का असर दिखा। कार्यालयों कामकाज छोड़ लोग हीटर के सामने ठंड से बचाव करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाडो पर हुई बर्फबारी से मौसम में पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है जिसका असर अभी आने वाले कई दिनों तक रहेगा। 

विज्ञापन



ठंड से युवक समेत दो की मौत 
हाड़कंपाती ठंड से बुधवार को एक युवक समेत दो की मौत हो गई। जैदपुर थाना क्षेत्र के गोठिया गांव में संतोष कुमार (30) की बुधवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। नट बिरादरी के युवक संतोष के पास रहने को घर तक नही था। झोपड़ी में रहने वाले संतोष की बूढ़ी मां की भी दो दिन पहले मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी व एक 4 साल की बेटी है। वहीं बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के बरदरी में एक अज्ञात की ठंड से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली है। फिर भी जांच कराई जा रही है। 

कोहरे से लेट चल रही ट्रेनें
कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार को रेलवे स्टेशन की समय सारिणी के मुताबिक कैफियत एक्सप्रेस 20 घंटे, दून-गोरखपुर 20 घंटे, किसान एक्सप्रेस 10 घंटे, उत्सर्ग एक्सप्रेस सात घंटे, गोरखपुुर उतराखंड पांच घंटे समेत एक दर्जन ट्रेने अपने समय से घंटो विलम्ब से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें