घुंघटेर के पास माइनर कटने से करीब अस्सी बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने माइनर की मरम्मत कराई। नहर कटने से किसानों की करीब 80 बीघे फसल प्रभावित हुई है।
विकास खंड के घुंघटेर गांव के पास सरौरा माइनर निकली है। इससे घुंघटेर, कटकिन सहित कई गांव के सैकड़ों किसानों की फसलों की सिचाई होती है। मंगलवार रात अचानक घुंघटेर के पास नहर कट गई। नहर कटने से दिनेश, केशन, जयकुमार, शत्रोहन, रामपाल, बाबू, रामपाल, राजाराम आदि किसानों की करीब 80 बीघा सरसों, गेंहूं की फसल जलमग्न हो गई।
सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने कटान की पटान की। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गोपाल बाबू ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली थी। मौके पर कर्मचारियों को भेज कर पटान करा दी गई है।