दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी को मंगलवार देर रात देवा मार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के देवा मार्ग निवासी अनिल शर्मा(58) पुत्र स्वर्गीय गोकुला शर्मा की बिल्डिंग मटेरियल की देवा मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास दुकान है। मंगलवार की रात अनिल शर्मा अपनी दुकान से घर की ओर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि चालक फरार है। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।