बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक व छात्रों के अभिभावकों को किसी भी शिकायत के लिए जिला कार्यालय नहीं जाना होगा। बस घर बैठे मोबाइल से शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में तैनात शिक्षक व छात्रों के अभिभावक विद्यालय से संबंधित किसी भी शिकायत को घर बैठे बस एक फोन से दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से दो हेल्पलाइन नबंर जारी किए गए हैं। जिसमें शिक्षकों के लिए फोन नं- 05248-220990 व अभिभावकों के लिए फोन नंबर- 05248-222922 जारी कर दिया है।
इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिक्षक व अभिभावकगण समस्त कार्य दिवसों में कार्यालय अवधि प्रात: 10 से 5 बजे तक किसी भी समय दर्ज करा सकते हैं। दर्ज शिकायतों का निराकरण जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा जांच पड़ताल कर किया जाएगा।