बाराबंकी। सराफा बाजार में कम खरीदारी होने के चलते कारोबार मंदा हो गया है। पुराने गहने बेचने वालों ग्राहकों को नकद भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। पुराने गहनों का पक्का बिल न होने से व्यापारी ऑनलाइन भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पुराना सोना बेचने वालों का भुगतान फंस रहा है।
सहालग खत्म होने व प्रधानमंत्री की अपील के बाद बाजार में सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों में कमी आई है। खरीदारी वही लोग कर रहे है जिन्हें बहुत जरूरत है या शादी की तैयारी कर रहे हैं। इससे बाजार में आई मंदी के कारण बाजार में सन्नाटा जैसी स्थिति है। इससे पुराने गहने बेचने वाले ग्राहकों को नकद भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
सराफा कारोबारियों का कहना है बिक्री कम होने से बाजार में नकद का फ्लो कम हो गया है। साथ ही पुराने गहनों का पक्का बिल न होने से व्यापारी ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बाजार में नकद की कमी के कारण ग्र्राहकों कोे सोने पर आठ हजार तो चांदी में करीब 18 से 20 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार सोने में फिर भी थोड़ी बहुत हलचल है लेकिन चांदी का बाजार थम सा गया है।
तारीख- सोना- चांदी
25 मई1,62,100- 2,70,900
26 मई- 1,62,400- 2,75,500
27 मई1,62,100- 2,70,900
28 मई1,62,100- 2,70,900
29 मई1,62,100- 2,70,000
30 मई1,59,800- 2,68,000