फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेंथा की टंकी फटी, महिला झुलसी

Wed, 21 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के चौरी गांव निवासी पूनम मंगलवार देर रात मेंथा की पेराई करा रही थी। इस दौरान अचानक टंकी फट गई। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में परिवारीजन उसे सीएचसी हैदरगढ़ लेकर गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बुधवार को गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के सुनील पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बुधवार देर शाम युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। संवाद

पड़ोसी से मारपीट करने पर केस
दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के सैदखानपुर गांव निवासी तैय्यबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई हुसैन के साथ छत पर भरा बारिश का पानी निकालने के लिए पाइप लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नबी अहमद, अहमद अली और शकील ने उन्हें पाइप लगाने से रोका। विरोध करने पर लाठी डंडों से उस पर हमला कर चोटिल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन



पुलिस ने धर दबोचा दुराचार का आरोपी
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि गांव के एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच कर मुकदमा लिखा जाएगा। संवाद


इंटरलॉकिंग को नुकसान पहुंचाने पर केस
सैदनपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के गांव दरिगापुर की प्रधान आशिया खातून की शिकायत पर गांव की ही एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला गांव में बन रही इंटरलॉकिंग की ईंटें उखाड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर रही थी। मामले में ग्राम प्रधान ने एसडीएम से भी शिकायत की थी। इसके बाद ही आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें