फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उमस भरी गर्मी से जूझते रहे मरीज, नहीं दिखे राहत के इंतजाम

Wed, 21 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कमिश्नर के आदेश का नहीं दिखा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज बुधवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से जूझते दिखे। वार्डों में लगे पंखे खराब होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई मरीजों के तीमारदार उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए घरों से पंखे लेकर आए तो महिलाएं हाथ के पंखे के सहारे गर्मी से बचने की कोशिश करती दिखी। जबकि बीते सोमवार को ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा और कमिश्नर अयोध्या गौरव दयाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए शीलता के पर्याप्त इंतजाम किए जाने का निर्देश सभी अस्पतालों को दिया था।
विज्ञापन

कमिश्नर अयोध्या मंडल गौरव दयाल ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मरीज गर्मी से बेहाल दिखाई देने पर डीएम और सीएमएस को हर वार्ड में कम से कम तीन-तीन कूलर अवश्य लगाए जाने का निर्देश भी दिया था। इसके बावजूद मंगलवार को इस आदेश का अनुपालन किसी भी सीएचसी व जिला अस्पताल में होता नहीं दिखा। इमरजेंसी में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। यहां पर भर्ती राजेन्द्र ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए घर से पंखा मंगाना पड़ा। राजवंती ने बताया कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि अस्पताल के पंखे काम नहीं कर रहे हैं किसी तरह हाथ के पंखे से गर्मी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार मरीजों को भर्ती किए जाने वाले वार्ड में लगे तीन पंखे खराब दिखे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से बचाने और उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन शुरू करा दिया गया है। इसके लिए कमेटी की बैठक बुलाई गई है ताकि वार्डों के लिए आवश्यकतानुसार कूलरों की खरीद कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें