फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आशा सम्मेलन कराने संग लंबित मांगों का सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आशा बहू स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को गांधी भवन में हुई। समस्याओं पर चर्चा के बाद सभी आशाएं सीएमओ कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसीएमओ को सौंपा। समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी ने मांग की कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशा सम्मेलन जिला मुख्यालय पर 23 अगस्त को कराया जाए। इसके साथ ही आशाओं काे कार्य के लिए नया टेबलेट और मोबाइल देने, आशा व आशा संगिनी को प्रत्येक कार्य का भुगतान कराने व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नसबंदी शिविर लगाए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि ई कवच पोर्टल पर बनाई गई आभा आईडी की संख्या 1000 के आसपास पहुंच गई है लेकिन भुगतान महज 200 आभा का ही किया गया है। पूरा भुगतान कराया जाए। भुगतान की सूची बोर्ड पर चस्पा कराई जाए जिससे इसकी जानकारी सभी आशाओं को हो सके। इस मौके पर रीना सिंह, अर्चना मिश्रा, मुन्नी देवी, श्यामा सिंह, निशा वर्मा, ममता देवी, सीमा मिश्रा, पूनम देवी, मंजू देवी, कुसुम लता वर्मा, दयावती, सुनीता वर्मा, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें