फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रोजगार मेला 30 को, घर बैठे होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 30 जून को किया जाएगा। आवेदक घर बैठे ऑनलाइन साक्षात्कार देंगे। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और आवेदकों का ऑनलाइन साक्षात्कार लेंगी। आवेदकों को 28 जून तक सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पहली बार रोजगार मेले का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। 30 जून को होने वाले इस मेले में शामिल होने के लिए आवदेकों को सेवायोजन डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पोर्टल पर 28 जून तक आवेदन करना होगा। इस ऑनलाइन रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टरों में निजी क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। कंपनी के अधिकारी आवेदक से उसके मोबाइल पर ऑनलाइन साक्षात्कार लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर ही चयन की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें