बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र के कबीरपुर गांव में गत दिनों मेंथा की फसल की पेराई के दौरान टंकी फटने से घायल हुए छह लोगों में सोमवार को एक और ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। कबीरपुर गांव में लगी मसौली के रौशनचक निवासी हंसराज की मेंथा की टंकी 14 जून की शाम पेराई के दौरान फट गई थी। उसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पिछले दिनों विशाल,आकाश व तकालू की मौत हो गई थी। रविवार को धर्मानंद ने भी दम तोड़ दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है।