फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेडिकल टीम ने की जांच, दर्ज किए बयान

Thu, 20 Apr 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। दो मासूमों की मौत के मामले की जांच करने चिकित्सकों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मृतक मासूमों के परिजनों के बयान दर्ज किए और अन्य बीमार बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाएं दीं। इसके साथ ही मौके पर मौजूद श्रमिक परिवारों को रोगों के प्रति बचाव के लिए जागरुक भी किया। 24 घंटे में दो मासूमों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने डॉ. आफताब के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा। टीम में जाटा बरौली के सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप मौर्या, डॉ. अमित, यूनीसेफ के प्रतिनिधि नितिन खन्ना, विनेश, डब्ल्यूएचओ के राम कनौजिया ने मौके पर पहुंच मृतक डेढ़ वर्षीय बालिका के पिता लंबू के बयान दर्ज किए। लंबू ने बताया कि मासूम की मौत के बाद उनका भाई विक्रम भिनगा चला गया है। बताया कि दोनों बच्चों के शरीर में दाने पड़ गए थे फिर वह बड़े-बड़े छाले हो गए और उनमें पस पड़ गया था। बाद में सफेदाबाद स्थित निजी चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। जांच टीम ने बताया कि सफेदाबाद के निकट एक भवन निर्माण का कार्य चल रहा हैं यहां पर 45 परिवार रह रहे हैं। इनके 68 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विटामिन ए की पहली खुराक दी गई है। चार बच्चों को बुखार होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बच्चों को धूप से बचाएं, खूब पानी पिलाएं
चिकित्सीय परीक्षण करने पहुंची टीम ने लोगों को बताया कि अपने आसपास साफ सफाई रखें, खाने पीने की चीजों पर विशेेष ध्यान दें। खुले में रखी हुई किसी भी वस्तु का सेवन न करें, बासी चीजों का उपयोग कतई न करें। धूप से बच्चों को बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं तथा बच्चों को भी पिलाएं। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित हैं तो तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंच चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें