फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रसव के बाद प्रसूता ने तोड़ा दम, लापरवाही का आरोप

Wed, 31 May 2023 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने की सीएमओ से शिकायत, शुरू हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी जैदपुर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन तभी सीएचसी गेट पर उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्टॉफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सीएमओ से फोन पर शिकायत की। मामले में सीएचसी अधीक्षक ने जांच शुरू की है।
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला चोहट्टा निवासी मोहम्मद इस्माइल ने अपनी पत्नी खतीजा बानो (21) को मंगलवार की रात 12 बजे के करीब सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। रात में स्टाफ नर्स की देखरेख में महिला को प्रसव कक्ष ले जाया गया, जहां करीब चार घंटे के बाद बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़नी शुरू हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारजनों ने अस्पताल में स्टाफ नर्स पर अस्पताल में देर तक रोकने व लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर परिवार के और लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। स्टाफ नर्स ने बताया कि प्रसव सही से कराया गया, जिससे बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई थी, जिसको जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में मौत हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार सरोज ने बताया कि स्टाफ नर्स के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें