फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची मारुती नंदन क्रिकेट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। समाजसेवी मनोज शुक्ला की स्मृति में आयोजित शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट कमेला के सेमीफाइनल मैच में मारुति नंदन क्रिकेट टीम हैदरगढ़ ने टिकरा बाजार क्रिकेट टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले अमित कुमार को मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार द्विवेदी ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि 24 जनवरी से चल रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक कई जिलों की एक दर्जन से ज्यादा टीमें भाग ले चुकी हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा गांव में तमाम खेल प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं।
जरूरत है उनको ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराके शिखर तक ले जाने की। रविवार के मैच में कमेंटेटर की भूमिका प्रमोद तिवारी और छेद्दन ने निभाई। इस मौके पर बृजेश मिश्र, संतोष सिंह, ओम प्रकाश, सोनू सिंह, विपिन, अनुराग व अनुपम समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें