जहांगीराबाद(बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी रामनारायण ने अपनी पुत्री गरिमा (24) को मारकर बिजली के तार से फंदे पर लटकाने के आरोप में ससुरालीजनों के खिलाफ सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इसमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी शिवचरन निवासी विनय कुमार के साथ किया था। लेकिन कम दहेज की मांग को लेकर विनय समेत अन्य ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग न पूरी होने के कारण सात ससुरालीजनों ने विवाहिता को बिजली के तार का फंदा बना कर टांग दिया। पुलिस ने बताया कि सात लोगों पर केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। (संवाद)
संवाद