जिला अस्पताल मेें टोकन लेते मरीज। संवाद
बाराबंकी। तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स की कमी होने पर दो मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। इनके रेपिड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। सैदनपुर के डेंगू पीड़ित रामू के 10 हजार प्लेटलेट्स बचने पर मंगलवार को भर्ती कराया गया था।
दो दिन में सिर्फ छह हजार प्लेटलेेट्स बढ़ने पर चिकित्सक ने मरीज को आरडीपी (रैंडम डोनर प्लेटलेट्स) लिखा लेकिन अस्पताल के पैथालॉजी में प्लेटलेट्स न होने के कारण लखनऊ के लोहिया संस्थान या बलराम अस्पताल से प्लेटलेट्स लाने के लिए रेफर किया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुखाम, सर्दी व खांसी के साथ बदन दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1450 मरीज पहुंचे जिसमें बुखार के करीब 35 मरीजों को चिकित्सक द्वारा देखे जाने के बाद दवा दी गई। तेज बुखार के अनुराग, अभिषेक, निधि आदि मरीजों को खून जांच कराने की सलाह दी गई।
वहीं, सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त अस्पताल में बृहस्पतिवार को 400 से अधिक मरीज पहुंचे। बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। तेज बुखार वाले मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों को दवा देकर आराम करने की सलाह दी गई है।
तीमारदार के खून देने पर आरडीपी बनाई जाती है। बृहस्पतिवार सुबह आरडीपी समाप्त होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया।
-डाॅ. बीपी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी
-