फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में, मुकदमा

Fri, 25 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद चांदनी का मायका पक्ष।    -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी घुंघटेर (बाराबंकी)। घुंघटेर क्षेत्र के शरीफाबाद मजरे डिंगरी गांव निवासी चांदनी का शव घर में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। सीतापुर स्थित मायके से पहुंचे पिता व अन्य परिजनों ने चांदनी के पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के भरथर गांव निवासी कुसुमेश की पुत्री चांदनी (22) का विवाह 14 महीने पहले ही घुंघटेर के शरीफाबाद गांव निवासी रवि कुमार से हुआ था। कुसमेश के अनुसार बृहस्पतिवार की भोर उनको बेटी की मौत की सूचना उसके ससुराल से मिली। शरीफाबाद पहुंचे तो चांदनी का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा था। गले पर पड़े निशान बता रहे थे कि उसकी हत्या गला घोटकर की गई है। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए दामाद व उसके परिजन आठ महीने से लगातार चांदनी के साथ मारपीट कर रहे थे।

पति कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था लेकिन हम लोग बार-बार समझा देते थे। अब बेटी की हत्या कर दी गई। एसएचओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि चांदनी के पति रवि कुमार, देवर अजय व ससुर जसवंत व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें