फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विवाहिता लापता, हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Tue, 14 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हिमांशी कश्यप।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। पापा, मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। इटौंजा के तुर्की गांव निवासी नवविवाहिता हिमांशी कश्यप की अपने पिता से यह आखिरी बातचीत थी। अगले ही दिन वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पिता ने पति समेत सात ससुराली जनों पर पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ससुर, ननद और भांजे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पवन कुमार कश्यप ने बताया कि उन्होंने 26 फरवरी को बेटी हिमांशी की शादी अटरिया क्षेत्र के बिरपुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप गौड़ से की थी। विवाह के बाद दंपती इटौंजा के तुर्की गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हिमांशी ने फोन कर कहा था कि उसे यहां से ले जाएं, नहीं तो ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। अगले दिन परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला। परिवार के सभी सदस्यों और हिमांशी के मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस करा चुकी थी समझौता
पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही और अब उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया गया। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति प्रदीप गौड़, सास सुनीता, ससुर श्रीराम, ननद प्रीति, राखी, जेठ संदीप कुमार और भांजे शिवा के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कार से जाते दिखे आरोपी, चीख भी सुनाई दी
पवन कुमार के अनुसार, हिमांशी की ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ लोगों की गतिविधि संदिग्ध मिली। फुटेज में हिमांशी की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी रविवार सुबह कार से जाते दिखाई दिए हैं। सर्विलांस के जरिये हिमांशी के पति, सास और ननद की लोकेशन जम्मू में मिली है। हिरासत में लिए गए आरोपियों का दावा है कि हिमांशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। डर के कारण परिवार के लोग शव लेकर चले गए। पुलिस शव की बरामदगी और भागे आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिमांशी कश्यप।

हिमांशी कश्यप।

हिमांशी कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें