फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 23 Apr 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
​दरियाबाद के नियामतपुर गांव में विवाहिता की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र के नियामतपुर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की बात कही है। जबकि मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सफदरगंज क्षेत्र के केवलापुर गांव निवासी रोहित कुमार की बहन लक्ष्मी देवी की शादी पांच वर्ष पहले 2020 में दरियाबाद के नियामतपुर गांव निवासी चन्द्रभान रावत से हुई थी। मंगलवार सुबह लक्ष्मी देवी (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सुसरालीजनों ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात बताई। जबकि मृतका के भाई रोहित ने बताया कि दहेज न मिलने के कारण बहन को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर लक्ष्मी कई महीनों से मायके में रहती थीं। 25 दिन पहले ही वह मायके से ससुराल गई थीं।
भाई का आरोप है कि दहेज न मिलने की वजह से जीजा चंद्रभान ने उसकी बहन लक्ष्मी की सोमवार रात हत्या कर शव को कमरे में लेटा दिया। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। विवाहिता की मौत से मायके पक्ष के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय और पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे सीओ जटा शंकर मिश्रा और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल की जांच की।
इस संबंध में एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें