फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंदर के काटने से कई लोग घायल

Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी शहर के धनोखर चौराहे पर मंगलवार को एक वकील को काटने दौड़ा बंदर।  
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले दो दिनों से शहर में एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है। आने-जाने वाले राहगीरों व दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। पालतू बताए जाने वाले इस बंदर ने शहर के कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज करवाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के धनोखर चौराहे पर इसी बंदर ने व्यापारियों की दुकानों में घुसकर घंटों उत्पात मचाया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदारों ने डंडे से उसे खदेड़ा। सोमवार को शहर के रफीनगर निवासी शोएब इस बंदर को अपने ई-रिक्शा पर लेकर पटेल तिराहा पहुंचा। यहां पहुंचते ही बंदर एक मोबाइल की दुकान में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। इसी दौरान दुकान में बैठे करन वैश्य को काट लिया, बचाने पहुुंचे बगल के दुकानदार लाला को भी कई जगहों पर काटा, जिससे वे घायल हो गए।
मंगलवार को इसी बंदर ने धनोखर चौराहा स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में बैठे सिद्धार्थ व प्रदीप को काट लिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने लाड़ी-डंडोें के सहारे इस बंदर को खदेड़ा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस बंदर को शोएब नाम का एक लड़का अपने साथ लेकर चलता है। बंदर ने शहर के कई लोगों को नुकसान पहुंचाया है। घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें