फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ई रिक्शा में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। टेढ़ी पुलिया इलाके में ई रिक्शा सवार जानकीपुरम निवासी प्रियंका राय का मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्होंने ई रिक्शे में साथ बैठी चार महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाते हुए गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रियंका राय शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे टेढ़ी पुलिया से बैंक जा रही थीं। रास्ते में चार अज्ञात महिलाएं ई रिक्शा में सवार हुईं। सफर के दौरान वे बार-बार उनके बैग और शरीर से सट रही थीं। बैंक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गले से सोने का मंगलसूत्र गायब था। उन्हें आशंका है कि ई रिक्शा में सवार महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र चोरी किया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि हिरासत में ली गई संदिग्ध महिला से पूछताछ की जा रही है।
आठ जुलाई को भी हुई थी ऐसी घटना
आठ जुलाई को इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी दीक्षा सिंह के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। वह टेढ़ी पुलिया से कुर्सी रोड स्थित सिद्धार्थ अस्पताल जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। रास्ते में चार अज्ञात महिलाएं ऑटो में सवार हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर उनकी सोने की चेन गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें