फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Mon, 20 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भयारा गांव में एक व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है जबकि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप या शिकायत पुलिस से नहीं किया है।      
विज्ञापन


भयारा गांव निवासी प्रकाश यादव (55) पुत्र रामबचन यादव का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों को जब इस बात का पता लगा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप या शिकायत पुलिस से नहीं की है। जबकि ग्रामीणों मेें चर्चा है कि हत्या हुई है।
विज्ञापन


मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनका रो-रो कर काफी खराब हाल है। पुत्र विनय का कहना है कि पिता की मानसिक हालत भी खराब थी। शायद इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जांच व पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें