फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की सूची से 14 महाविद्यालय बाहर

Sun, 19 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद की मुख्य परीक्षा में पिछले साल नकल में पकड़े गए या खामियों वाले 14 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सूची से बाहर 14 महाविद्यालयों को इन्हीं केंद्रों पर संबंध किया गया है।
विज्ञापन

                        
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद की स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जिले के 48 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि 14 महाविद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया गया है।

परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर महाविद्यालयों में राजकीय महाविद्यालय हसौर को जनेस्मा केंद्र, आदर्श कॉलेज ऑफ एजूकेशन सलारपुर को गंगादेवी यादव मेमोरियल महिला महाविद्यालय इस्माइलपुर से, राम खेलावन महाविद्यालय गौरीशंकर नगर गौरवा मजरे सादुल्लापुर को राम खेलावन महाविद्यालय शेषपुर दामोदर असंद्रा से, इरम डिग्री कॉलेज मेलारायगंज को हिंद महाविद्यालय मुरारपुर रेलवे स्टेशन दरियाबाद से, इंस्टीट्यूट ऑफ इन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट अनवारी को आइडियल महाविद्यालय अमरसंडा कुर्सी, हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज बरौलिया को चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी से, प्रेरणा महाविद्यालय आर्गेनिक सिटी निंदूरा को क्यू एफ महाविद्यालय निंदूरा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


वहीं नरसिंह नारायण हरि प्रसाद महाविद्यालय मीनापुर को पं. प्राणनाथ कमला प्रसाद महाविद्यालय आदित्य नगर अहमिया से, जगन्नाथ बक्स सिंह इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा को मानपुरिया कॉलेज ऑफ एकेडमिक एंड प्रोफेशलन स्टडीज मानपुर से रानी शांती देवी महाविद्यालय हतौधा को राम सजीवन सावित्री देवी महाविद्यालय बरियारपुर से, जेबीएस महाविद्यालय दुलहदेपुर व जगन्नाथ बक्स सिंह इंस्टीट्यूट मालिनपुर को सीतादेवी महाविद्यालय पारिजात धाम बरौलिया से, पटेल पंचायती महाविद्यालय रामसनेही घाट को डॉ. अवधेेश प्रकाश शर्मा स्मारक महाविद्यालय नसीपुर मंसारा से संबंध किया गया है। इन केंद्रों में रानी शांती देवी महाविद्यालय हथौधा वर्ष 2016  व पटेल पंचायती महाविद्यालय रामसनेही घाट 2015 में ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है।

इसके अलावा हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कॉलेज व जेबीएस महाविद्यालय में नकल के मामले पकड़े गए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के सूत्रों की मानें तो इस बार परीक्षा केंद्र की सूची में वह कॉलेज शामिल नहीं किए गए है जहां पर नकल पकड़ी गई थी या खामियां मिली थीं।                   

पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों में बड़े पैमाने पर नकल पकड़ी गई थी। उन कॉलेजों को इस बार केंद्र नहीं बना कर उन्हें दूसरे केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। -डॉ. हेमंत कुमार सिंह, सदस्य डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद परीक्षा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें