फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 20 Nov 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा फतेहपुर में रेलवे क्राॅसिंग के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गलवार की सुबह फतेहपुर-बुढ़वल रेलवे मार्ग पर स्थित फतेहपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट एक युवक ट्रैक के किनारे जा रहा था। तभी सीतापुर की ओर से आ रही आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी बुढ़वल के एसआई संजय अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने युवक की तलाशी कराई, लेकिन पहचान योग्य कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सके। युवक ने हल्के नीले रंग की शर्ट व जींस पहन रखी थी। आयु 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें