पिछले कई दिनों ने विचित्र बुखार का प्रकोप है। शनिवार रात बुखार से एक अधेड़ की मौत हो गई। आसपास के गांवों में कई लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। उपचार के बाद भी उन्हें लाभ नहीं हो रहा है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम इनामीपुर मजरे सोहई निवासी बरातीलाल (50) पुत्र रामऔतार की विचित्र बुखार से मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार को बराती को तेज बुखार आया। स्थानीय उपचार से कोई लाभ नहीं मिला तो परिवारीजन उसे लखनऊ ले गए।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि ग्रामीण कह रहे हैं डेंगू से मौत हुई है लेकिन अभी उसकी जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। उधर, भटुआ मऊ व अमेरा गंाव के कई लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। भटुआ मऊ निवासी शिवम पुत्र कल्लू को तेज बुखार था।
परिवारीजन लखनऊ के निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे हैं। अमेरा गांव के विनोद कुमार, फिरोज, अकील मिया, कल्लू, गया, बब्लू व रहीश पिछले कई दिनाें से बुखार से पीड़ित हैं। उपचार के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप से सभी डरे हुए हैं।