फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रेमी के सामने ही ममता पर हुए थे कुल्हाड़ी के वार

Sat, 20 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गोरखपुर निवासी ममता (30) की बाराबंकी में प्रेमी संदीप के घर में हुई हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खुद को घटना के वक्त घर से बाहर बताने और बाद में माता-पिता पर आरोप मढ़ने वाला प्रेमी संदीप यादव भी हत्या की साजिश में शामिल था। उसी के सामने ममता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 15 वार किए गए थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी राजकिशोर की 30 वर्षीय पुत्री ममता की दोस्ती शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी इंजीनियर संदीप यादव से हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन छह महीने पहले दोनों ने अलग-अलग जगह विवाह कर लिया। 15 दिसंबर को ममता गोरखपुर से संदीप के घर शहाबपुर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि जब ममता ने साथ रहने की बात कही तो घर में तनाव बढ़ गया। इस पर संदीप की बहनें भी नाराज हो गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि बहस के दौरान बहनों ने ममता को पकड़कर कमरे तक खींचा, जहां संदीप के पिता ने कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें