फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फीडर में आई खराबी, 70 गांवों की बिजली गुल

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हैदरगढ़ के त्रिवेदीगंज व मंझार फीडर में आई खराबी के चलते करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं रामसनेहीघाट में फेज उड़ने से दो गांवों की बिजली रातभर गुल रही।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे हैदरगढ़ के त्रिवेदीगंज व मंझार फीडर में अचानक खराबी आ गई, जिससे त्रिवेदीगंज, बाबुआपुर, तेजवापुर, लंबौआ, सोनिकपुर समेत 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब 55 हजार आबादी प्रभावित है।


वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे उपकेंद्र बाबा का पुरवा के पास मुख्य लाइन का फेज उड़ गया। इससे दो गांवों की करीब डेढ़ हजार आबादी को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। सुबह पीने के पानी से लेकर नहाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ राम सेवक गुप्ता ने बताया कि सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें