फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बहुल स्थानों पर बनाएं स्पीड टॉप टेबल, लगाएं रेडियम और संकेतक: डीएम

Wed, 11 Mar 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े कम करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना बहुल स्थानों पर तकनीकी खामियां दूर कराई जाएं। स्पीड टॉप टेबल, संकेतक, रेडियम और स्ट्रीट लाइट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल लागू कराई जाए। शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को लोकसभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी ने यह बात कही। उन्होंने पुलिस, परिवहन और एनएचएआई के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही न बरती जाए, समय पर कार्य पूरा कराया जाए। प्रमुख ब्लैक स्पॉट असेनी मोड़, दारापुर मोड़, सफेदाबाद, रसौली मोड़, सफदरगंज मोड़, दादरा मोड़, लक्षबर-बजहा मोड़, प्रतापगंज मोड़, बभौरा मोड़ पर शीघ्र कार्य कराया जाए। इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाक्स-
शहर से बाहर होगी मौरंग मंडी
डीएम ने शहर में दशहराबाग में लगने वाली मौरंग मंडी को नगर से बाहर करने के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर अवैध कट और सतरिख नाका पर बिजली के खंभे एवं अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

बाक्स-
दुरुस्त हो स्ट्रीट लाइट और प्रकाश व्यवस्था
डीएम ने बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर ब्लैक स्पॉट पर प्रकाश व्यवस्था व ट्रकों, बसों और अन्य चारपहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि तेजगति वाहनों का चालान नियमित रूप से किया जाए। सड़कों के किनारे उगी बड़ी झाड़ियों की कटाई-छटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें