फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों ने मिलकर खाई खिचड़ी

Mon, 15 Jan 2018 10:52 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जगह-जगह खिचड़ी भोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को जिले भर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज हुआ। इस दौरान सभी वर्गों लोगों ने खिचड़ी भोज में हिस्सा लेकर भाईचारे की भावना को साकार किया। मकर संक्रांति पर शहर स्थित बह्मचारी आश्रम परिसर में कृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में समीर सिंह द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज का चैतन्य कोठारी ने शुभारंभ किया। इसमें जिला बार अध्यक्ष बब्बन सिंह, बृजेश दीक्षित, हुमायुं नईम खान, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, वीके शुक्ला, लुकमान, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार सिद्धू, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन सभागार में बार कौंसिल प्रत्याशी अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह द्वारा खिचड़ी भोज आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान जिला बार अध्यक्ष बब्बन सिंह, नरेंद्र वर्मा, बृजेश दीक्षित, कौशल किशोर त्रिपाठी, सीबी सिंह, हिसाल बारी किदवाई, सुनीत अवस्थी, भारत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। मंझपुरवा स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी अंजनी महाराज द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया किया। मसौली क्षेत्र के अमदहा गांव स्थित साई मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुड्डू मौर्या, संदीप, गिरजेश, बृजेश आदि मौजूद रहे। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्राति पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान कर औसानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना किया। टीकाराम धाम स्थित गोमती के बेहटा घाट, सुबेहा के राजघाट पर श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर दर्शन पूजन किया। बरांवा के नीलकंठेश्वर महादेव, लालपुर के किल्लेश्वर महादेव, त्रिवेदीगंज के शिवनाम में सोनेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर दान किया। असंद्रा के कादीपुर में फलाहारी बाबा के आश्रम पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

बाबा दामोदराचार्य ने गरीब परिवारों को खिचड़ी भोज में आमंत्रित किया।व्यवस्थापक रामकृष्ण दुबे, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह मौजूद रहे। शुकलाल पुरवा गांव के मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अंसारी में हेमंत पांडेय ने दान कर खिचड़ी व वस्त्र दान किया। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा बदोसरांय के मातन मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बृजेश शुक्ला, नीरज, आलोक, अंकित, अभिषेक, आकाश, आदित्य, रामनिवास, रामसागर आदि मौजूद रहे। विद्युत वितरण खंड रामनगर में अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का उद्घाटन किया। सुबह वैदिक मंत्रों के साथ फीता काटकर अधीक्षण अभियंता ने हवन पूजन किया तथा समरसता खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव, एसडीओ रमेश सोनी, जेई अवधेश चौधरी, विनोद चतुर्वेदी, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें