फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा में उमड़ा कांवड़ियों का रेला, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
बाराबंकी। शहर हाईवे के रास्ते लोधेश्वर महादेवा पहुंच रहे श्रृद्धालु। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महाशिवरात्रि के दो दिन पूर्व सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेवा में कांधे पर कांवड़ लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर, बम-बम जयकारों से महादेवा नगरी गूंज उठी। सुबह से लेकर देर रात तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। कांवड़ियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। रविवार रात जलाभिषेक के लिए कतारबद्घ हुए कांवड़िए जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। मंदिर के कपाट खुलते ही लाइन में लगे कांवड़ियों के जयकारों से इलाका गूंज उठा। विभिन्न जिलों के साथ अन्य प्रदेशों से पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। पैदल कांवड़ लेकर आए करीब डेढ़ लाख कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र गंगाजल आदि से जलाभिषेक किया।
शिवभजनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों ने गुलाल भी उड़ाया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि भीड़ को देखते हुए रात 12 बजे के बाद मंदिर के मुख्य कपाट कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए थे। लेकिन देर रात तक श्रद्धालुओं की लाइन कम नहीं पड़ी। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दुकानों पर खरीदारी को जुटी भीड़
मेले में खूब रौनक दिखी। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। मेला परिसर में एक ओर कांवड़ियों का समूह भजन-कीर्तन करता दूसरी ओर दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए। प्रसाद की दुकानों से लेकर खिलौने व ढोलक आदि की दुकानों पर भी खूब भीड़ दिखी।
रूट डायवर्जन से बढ़ी परेशानी
रूट डायवर्जन के बाद वाहनों से महादेवा आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बाराबंकी से ही चार पहिया वाहनों का बहराइच हाईवे पर प्रवेश बंद कर दिया है। अब सफदरगंज वाया चौकाघाट मार्ग से चौका घाट तक तो आ जाते हैं, लेकिन इसके बाद वाहनों को वहीं छोड़कर चार किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ रही है।
कांवड़ियों में दिख रहा देशभक्ति का रंग
महादेवा पहुंच रहे कांवड़ियों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बार कांवड़ यात्रा पर देशभक्ति का रंग भी खूब चढ़ा है। कई कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ में तिरंगे झंडे को भी लगाया है। इतना ही नहीं, वे धार्मिक गीतों के साथ-साथ देशभक्ति के गानों पर भी नाचते-गाते महादेवा पहुंच रहे हैं।
सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए, डॉग स्क्वायड के साथ ही बम डिस्पोजल टीम मेले का जायजा लेती रही। मेले में दो सीओ, 12 इंस्पेक्टर, दो एसओ, 50 सब इंस्पेक्टर, 120 हेड कांस्टेबल, 250 कांस्टेबल, 32 महिला कांस्टेबल, 10 ट्रैफिक पुलिस, दो एम्बुलेंस, दो गाड़ी पीएसी लगाई गई है। एसडीएम राजीव शुक्ला, व सीओ दिनेश दुबे मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें