फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों के बीच किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक व पूजन के लिए शुक्रवार को लोधेश्वर महादेवा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई दिन से पहुंचे रहे कांवरिए गुरुवार आधी रात के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए दर्शन-पूजन को उमड़े पड़े। जलाभिषेक का सिलसिला शुक्रवार रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक व पूजन के लिए गुरुवार को विभिन्न जनपदों के साथ अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंच चुके थे। आसपास के इलाकों से बहुत से लोग साइकिल, बाइक, आटो व ट्रैक्टर-ट्रॉली से महादेवा पहुंचे। शुक्रवार को पूरे शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लाइनों में धक्के खाते हुए जयकार लगाते आगे बढ़ते रहे। प्रशासन के मुताबिक देर शाम पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें