बाराबंकी। आतिशबाजी पर प्रतिबंध के चलते रविवार को महादेवा महोत्सव का समापन 21 सौ दीपों से किया गया। अभहरण तालाब के चारों ओर दीपक जलने से इलाका जगमगा उठा। इस पल को लोगों ने मोबाइल के कैमरे में कैद भी किया। महोत्सव का शुभारंभ तीन फरवरी को हुआ था। हफ्ते भर के महोत्सव के दौरान भजन गायक अनूप जलोटा के साथ कई गायकों, भोजपुरी व फिल्मी गायकों और कॉमेडियन सुनील पॉल ने दर्शकों का मनारेंजन किया। शाम को होने वाली प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा।