बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास रविवार देर शाम बहराइच की ओर जा रही रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा धनंजय सिंह निवासी ग्राम धनौली जिला गोंडा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि करीब 32 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।