सोमवार को महादेवा में कावंड़ियों व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए रात दो बजे से ही लाइन में लोग लग गए। भोर तीन बजे मंदिर के कपाट खुलते ही जय भोले, बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश किया और पूजन अर्चन शुरू हो गया। सुबह तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उधर कावंड़ियों व मेलाहारियों को मेला में समस्याओं से निजात नहीं मिल रही है। लेकिन समस्याओं पर आस्था हावी रही।
सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर दराज से आए हजारों कावंडिए व श्रद्धालु भोर दो बजे से कतार में खड़े होेने लगे तीन बजे जैसे ही मंदिर के दरवाजे खुले तो श्रद्धालु मंदिर के अंदर उमड़ पड़े। एकायक उमड़ी भीड़ को पुलिस भी नियंत्रित नहीं कर पा रही थी। लोगों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, गंगाजल आदि अर्पित किया। सुबह तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।