फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर, बम-बम घोष के साथ किया जलाभिषेक

विज्ञापन
बाराबंकी। जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे कांवड़िए। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा में फाल्गुन मास के पहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर, बम-बम घोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त महादेवा पहुंचने लगे हैं। श्रद्घालुओं बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शिवलिंग पर कटघरा रखवा दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने गर्भगृह से लेकर मेला परिसर तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मेले की भी तैयारियां जोरों पर हैं। मेला परिसर में दुकानदार अपनी दुकानें सजा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार कांवड़ के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी।
प्रशासन ने इस बार भी गंदगी मुक्त मेला कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सफाई व्यवस्था पर खासा जोर दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर श्री लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक के लिए कांवड़ में गंगा जल लाने का विशेष महत्व है। इस दिन जलाभिषेक के लिए उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से लाखों कांवड़िया गंगा जल लेकर महादेवा पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन ने मेले की तैयारियां और तेज कर दी हैं। मेला परिसर में स्थायी अस्थायी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा महादेवा से केसरीपुर तक प्रकाश व्यवस्था के लिए भी प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। साथ ही सरोवर की भी साफ सफाई करायी जा रही। इस दौरान मेला प्रशासन ने इस बात पर सर्वाधिक जोर दिया गया कि गंदगी न फैलने पाए। मेले में दुकानें सजा रहे दुकानदारों को अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि मेले कोई दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें