रविवार को डीआरडीए सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदान के दौरान अब कहीं बवाल हुआ तो उसके लिए सीधे तौर पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को एकत्र नहीं होने दें। डीएम ने कहा कि पहले चरण में एक-दो स्थानों पर घटनाएं हुईं।
भ्रमण के दौरान पहले चरण में नजर आईं खामियों का बैठक में उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में दूर कर लिया जाए। कमियों को पहले दूर किया गया होता तो पहले चरण में घटनाएं नहीं होतीं।
डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि दूसरे चरण के मतदान में जिस सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के क्षेत्र में बवाल होगा वह दोषी होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने देनी है। पहले चरण में मतदान केंद्र के अंदर पानी की बोतलें रखी मिलीं।
पानी की बोतल व किसी प्रकार का तरल पदार्थ केंद्र के अंदर मिलने पर पीठासीन सीधे जिम्मेदार होंगे। मतपेटियां कमरे के अंदर ही रखी जाएगी