फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र में पहली बार मतदान करने पहुंची बिशुनपुर गांव की कोमल के मुताबिक उन्हें मां ने वोट का महत्व समझाया। वोट गांव के विकास व युवाओं के लिए बेहतर काम करने वाले को देना चाहिए।
इसरौली की कोमल वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डाला। गांव के विकास की बात करने वाले प्रत्याशी को वोट दिया।
सुरजनपुर की प्राची सिंह के मुताबिक उन्हें पहली बार मतदान का उत्साह था। प्रियंका सिंह ने कहा कि पहली बार मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का अहसास अच्छा लगा।
सौरभ सिंह का कहना था कि गांव के विकास व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मतदान किया।