फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही गुंडे-माफिया जाएंगे जेल : माया

Wed, 15 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बसपा की सरकार बनते ही सपा के गुंडे, माफिया और अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। मुसलमान भ्रमित न हों। बसपा ही उनका सम्मान बढ़ाएगी। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग परेशान है। बसपा सुप्रीमो बाराबंकी के सतरिख रोड पर एक मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन


सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की कई योजनाओं का नाम बदल दिया गया। बसपा सरकार द्वारा बनाया गया एजेंडा लागू कर विकास की बात कर रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर अखिलेश चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा। 

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर अखिलेश दागी हैं। दागी चेहरे का इस बार जनता सफाया कर देगी। सपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार, डकैती, गुंडागर्दी आम बात हो गई है। मुलायम सिंह पुत्र मोह में शिवपाल का अपमान कर रहे हैं। पार्टी का अंदर ही अंदर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पौने तीन साल के कार्यकाल में कुछ नहीं हुआ। बल्कि 5 सौ और एक हजार के नोट बंद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को लाइन में लगा दिया। बसपा सुप्रीमो ने धन्नासेठाें, पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही यह कदम उठाया।

कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमान विरोधी कार्य करेगी। भाजपा ने किसानों गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपया भेजने का वादा किया था किसी के खाते में यह पैसा आया। कितना कालाधन वापस आया है इसे नहीं बता रहे हैं। चुनाव में जो वादे किए उसके एक चौथाई भी पूरे नहीं किए। कहा, भाजपा दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभाल नहीं पा रही, यूपी की सुधारने की बात कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यकों, किसानों, नौजवानों, युवाओं और बुजुर्गों को लुभाने के लिए सरकार बनने पर क्या-क्या फायदे होेंगे, यह भी गिनाया। इस मौके पर बसपा की जैदपुर प्रत्याशी मीता गौतम, हैदरगढ़ प्रत्याशी कमला प्रसाद रावत, दरियाबाद से मुबस्सिर, बाराबंकी प्रत्याशी सुरेंद्र वर्मा, कुर्सी प्रत्याशी डीपी सिंह व रामनगर प्रत्याशी हफीज किदवई समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें