फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हॉस्टल ने झटका मैच

Thu, 14 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही सलमा किदवई मेमोरियल स्टेट महिला हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ व झांसी की टीमों ने मैच जीत कर सेमीफाइनल के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


पहला क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व इलाहाबाद टीम के बीच खेला गया। यह मैच गोरखपुर की टीम ने 5-0 से इलाहाबाद की टीम से जीत लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ मंडल व मेरठ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की सोनम ने गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।

तीसरा मैच लखनऊ हॉस्टल व मुरादाबाद टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ टीम की अंशिका, विभा व प्रियंका ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। चौथा मैच बिजनौर व झांसी टीम के बीच खेला गया। इसमें झांसी की टीम विजेता रही। झांसी की अनीसा आब्बदी ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें